Common Karait
करैत सामान्य नाम : करैत साँप Common Karait स्थानीय नाम : करैत प्रकार : अत्यंत विषैला व्यवहार : शांत,रात्रिचर,स्वजातभक्षी आवास : खपरैल घरों,बिलों में,पुराने मकानों बगीचों में,जंगलो में आदि प्रिय भोजन : साँप,छिपकली,चूहे आदि वितरण : भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका दुश्मन : मानब करैत साँप : करैत साँप के लिए कहा जाता है कि "इस साँप का काटा सुबह की रोशनी नही देखता " क्योंकि करैत साँप एक रात्रिचर साँप है जो अंधेरा ढलने पर शिकार के खोज में निकलता हैं , गर्मियों में गाँव कस्बे के लोगों गर्मियों में जमीन पर सोते हैं जिससे करैत सर्पदंश के शिकार हो जातें हैं इसके काटने पर दर्द भी महसूस नही होता है जैसा कि गेहुअन के डसने पर होता हैं और धीरे-धीरे शिकार या पीड़ित व्यक्ति के शरीर के मांसपेशिया, न्यूरोटॉक्सिक बिष के प्रभाव से काम करना बंद करने लगता हैं और वह लकवाग्रस्त हो जाता हैं फलस्वरूप फेफड़े भी काम करना बंद कर देती हैं और पीड़ित व्यक्ति को साँस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती हैं और दम घुटने से मौत हो जाती हैं. ✡ पहचाने कैसे : करैत साँप के शरीर सिलिन्डरनुमा या बेलनाकार होता है ज...