साँपो के प्रति भ्रांति और तथ्य

 

भ्रांति और उसके तथ्य

साँपो से जुड़ी भ्रांति और उनके पीछे छुपे तथ्य

भ्रांति : साँप दूध पीते हैं!
तथ्य  : साँप एक मांसाहारी प्राणी है, जो दूध पचा नही सकते हैं। ऐसा करना उसके लिए घातक हो सकता है।

भ्रांति : दो मुहाँ साँप (रेड सैंड बोआ) के दोनो तरफ सर होतें हैं! 
तथ्य :  किसी भी जीव में सर एक ही होता है, जिस ओर से प्रचलन होता है। बोआ साँप का सर और पूँछ एक जैसे दिखते हैं।

भ्रांति : साँप बिन की धुन पर नाचते हैं!
तथ्य : साँपो में श्रवण शक्ति कमजोर होती है, इन्हें सिर्फ कंपन महसूस होती है, बिन की हरकत पर सर्प अपने प्रतिरक्षा में सिर्फ प्रतिक्रिया देते हैं जिसे लोग नृत्य समझ बैठते हैं। 

भ्रांति : धामन साँप कोबरा के साथ जोड़ी बनाते हैं!
तथ्य : धामन साँप और कोबरा (गेहूंअन साँप) दो अलग अलग प्रजाति है । कोबरा धामन को भी खा लेते हैं, इसलिए दोनो एक साथ नही रह सकते हैं, न प्रजनन कर सकते हैं। धामन नर आपस मे मादा के लिए लड़ाई करते हैं जिसे लोग अक्सर धामन का जोड़ा या धामन और कोबरा (नाग) के बीच जोड़ी बनाते समझने की गलती कर देते हैं।

भ्रांति : धामन के पूँछ में विष होता है!
तथ्य : धामन एक विषहीन सर्प है, विषैले साँपो का विष उनके सर के पास विष ग्रन्थि में होती है।

भ्रांति : धामन दुधारू पशुओं के थन से दूध पी जाते हैं" तथ्य : धामन दूध नही पी सकते हैं, मवेशियों के बाड़ा के पास चूहों अक्सर दिख जाते हैं जिनकी तालाश धामन को होती है। 

भ्रांति : शनिवार को हुरहुरा साँप बहुत विषैला हो जाता है!तथ्य : हुरहुरा साँप को अंग्रेजी में बफ्फ स्ट्राइप्ड कीलबैक कहा जाता है जो कि एक विषहीन साँप है। साँप गंध से अपने साथी का पता करते हैं।

भ्रांति : पानी वाला साँप या डोरी साँप (चेकर्ड कीलबैक) तथ्य : बहुत विषैला होता है! - यह साँप पूरी तरह विषहीन होता है लेकिन पाँव पड़ जाने पर बारंबार काटने की कोशिश करता है।

भ्रांति : एक हुरहुरा साँप को मारते हैं तो उस स्थान पर कई हुरहुरा साँप दिखने लगते हैं!
तथ्य : ऐसा इसलिए होता है कि मरे हुए साँप के गंध जो कि हॉर्मोन के कारण अन्य साँपो को खींच लाता है।

भ्रांति : सुग्गा साँप इंसान के आँखों पर वार करता है या आँखे निकाल लेता है! 
तथ्य : सुग्गा साँप या Common  Vine Snake एक पेड़ो पर रहने वाला अल्प विषैला साँप की एक प्रजाति है, जो ख़तरा महसूस होने पर इंसान के सर पर वार कर सकता है। यह छिपकली, मेंढक और पक्षी का शिकार करता है, इसका विष इंसानो हम इंसान के लिए खतरनाक नही है। इसका विष छोटे जीवों को मारने के लिए प्रभावी होता है।



Comments

Popular posts from this blog

मिट्टी वाला साँप

Indian Wolf Snake

धामन साँप (घोड़ा पछाड़)