धामन साँप (घोड़ा पछाड़)
धामन साँप Rat Snake सामान्य नाम - भारतीय रैट स्नेक अंग्रेजी नाम - Indian Rat Snake स्थानीय नाम - घामन साँप, घोड़ा पछाड़ वैज्ञानिक नाम - टयास म्यूकोसस आवास - खेतों में,बागानों में,जंगलो आदि में । प्रकार - विषहीन ,हानिरहति व्यवहार - शांत और डरफोक मुख्य भोजन - चूहें,पक्षी,दादुर,मेंढक आदि वितरण - सम्पूर्ण भारत दुश्मन - किंग कोबरा,मनुष्य, जंगली बिल्ली आदि धामन साँप Indian Rat Snake (Pryas mucosa) Photo © Rahul Kumar मिलिए किसान मित्र धामन साँप से 🐍🐍 धामन साँप, घोड़ापछाड़ या इंडियन रैट स्नेक (टयास म्यूकोसस) : एक सामान्य विषहीन और डरपोक साँप है जिसकी लम्बाई तीन मीटर तक हो सकती हैं। यह साँपो के सबसे बड़े परिवार कोलुब्रीडी से ताल्लुक रखते हैं। इस प्रजाति का भौगोलिक वितरण विस्तृत क्षेत्रों में दक्षिण एशिया से लेकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक है। यह लगभग पूरे भारतवर्ष में पाए जाते हैं। व्यवहार और प्रवृत्ति : शांत स्वभाव का इस साँप के आहार में मेंढक, दादुर, चूहा, चिड़िया से लेकर साँप तक शामिल है परंतु पसंदीदा भोजन चूहा ही है जो इसे रिहायशी इलाको...