Posts

Showing posts from 2018

India's Bigfour Snakes

Image
बिग फोर स्नेक Big Four Snake   प्रकार  : अत्यंत विषैला सर्प  1. इंडियन या कॉमन कोबरा       स्थानीय नाम : गेहुअन साँप    अंग्रेजी नाम : Spectacle Cobra,Common Cobra कॉमन कोबरा Common Cobra 2. इंडियन या कॉमन करैत स्थानीय नाम  : करैत अंग्रेजी नाम   :  Indian Karait करैत साँप  Common Karait 3. रसेल्स वाईपर स्थानीय नाम : Dhobiya अंग्रेजी नाम  : Russell's Viper Russell's Viper 4. सॉ स्केल्ड वाईपर अंग्रेजी नाम : Saw Scaled Viper Saw Scaled Viper सर्पदंश के लिए ये चार साँप बदनाम हैं इसीलिए इन चार साँपो को भारत का बिग फोर स्नेक्स (BIG4) के नाम से जाना जाता हैं अगर रात में टोर्च,सोने के लिए ऊंची बिस्तर का इस्तेमाल किया जाय और पुराने खंडहर मकानों,जंगल-झाड़ियों वाले जगहों ध्यान से चला जाय इन साँपो से बचा जा सकता हैं, साँपो को विष उसे लंबे समय के जैविक -विकाश में काफी अनुकूलन के परिणामस्वरूप मिला है जिस से साँप को शिकार करने में मदद मिलती हैं ,इसे मारना हमारी बेबकूफी है अगली बार आप भी किसी साँप को अपने घर मे देखे तो लाठी-डंडे को छोड़कर किसी आसपास

Indian Wolf Snake

Image
भेड़ियाँ साँप सामान्य नाम : भारतीय वुल्फ स्नेक अंग्रेजी नाम : Indian Wolf Snake बैज्ञानिक नाम  - Lycodon aulicus हिंदी नाम - साखड़ साँप प्रकार : विषहीन और हानिरहित साँप व्यबहार : डरफोक,शांत, रात्रिचर आवास : पुराने घरो में ,झाड़ियो में , मुख्य भोजन : छिपकली(घरेलू छिपकली,लोहटन आदि) वितरण :  भारत,पाकिस्तान, नेपाल,श्रीलंका,बांग्लादेश आदि दुश्मन : मानव इससे मिलता-जुलता साँप - भारतीय करैत साँप (Common Karait) Common Wolf Snake  Indian Wolf Snake सांखड़ साँप एक विषहीन और हानिरहित साँप हैं जिसे घरों के आसपास छिपकलियों की तलाश में दिवालो पर रेंगते देखा जा सकता है, यह दूर से देखने मे करैत जैसा दिखाई पड़ता हैं , बिना पहचान किए लोग इस बेकसूर साँप को  मार देते हैं ,रंग-रूप में यह करैत से भिन्न होता हैं ,पीठ का रंग भूरा होता है जिसपर पिला-उजला धारियाँ होती है जबकि करैत का पीठ का रंग काला होता है जिसपर दूधिया सफेद धारियाँ होती है इसका प्रमुख भोजन लोहटन, छिपकली है अब भी कई लोग जानकारी के आभाव में इसे विषैला साँप समझते हैं लेकिम ऐसा नहीं है वुल्फ स्नेक बिषहिंन सांप हैं ।इसका नाम भेड़िय

Common Karait

Image
करैत सामान्य नाम : करैत साँप Common Karait स्थानीय नाम : करैत प्रकार : अत्यंत विषैला व्यवहार : शांत,रात्रिचर,स्वजातभक्षी आवास : खपरैल घरों,बिलों में,पुराने मकानों बगीचों में,जंगलो में आदि प्रिय भोजन : साँप,छिपकली,चूहे आदि वितरण : भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका दुश्मन : मानब करैत साँप : करैत साँप के  लिए कहा जाता है कि "इस साँप का काटा सुबह की रोशनी नही देखता " क्योंकि करैत साँप एक रात्रिचर साँप है जो अंधेरा ढलने पर शिकार के खोज में निकलता हैं , गर्मियों में गाँव कस्बे के लोगों गर्मियों में जमीन पर सोते हैं जिससे करैत सर्पदंश के शिकार हो जातें हैं इसके काटने पर दर्द भी महसूस नही होता है जैसा कि गेहुअन के डसने पर होता हैं और धीरे-धीरे शिकार या पीड़ित व्यक्ति के शरीर के मांसपेशिया, न्यूरोटॉक्सिक बिष के प्रभाव से काम करना बंद करने लगता हैं और वह लकवाग्रस्त हो जाता हैं  फलस्वरूप फेफड़े भी काम करना बंद कर देती हैं और पीड़ित व्यक्ति को साँस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती हैं और दम घुटने से मौत हो जाती हैं. ✡ पहचाने कैसे : करैत साँप के शरीर सिलिन्डरनुमा या बेलनाकार होता है ज

धामन साँप

Image
धामन साँप  Rat Snake सामान्य नाम - भारतीय रैट स्नेक अंग्रेजी नाम - Indian Rat Snake स्थानीय नाम - घामन साँप वैज्ञानिक नाम - टयास म्यूकोसस आवास - खेतों में,बागानों में,जंगलो आदि में । प्रकार - विषहीन ,हानिरहति व्यवहार - शांत और डरफोक मुख्य भोजन - चूहें,पक्षी,दादुर,मेंढक आदि वितरण - सम्पूर्ण भारत दुश्मन  - किंग कोबरा,मनुष्य धामन साँप Indian Rat Snake (Pryas mucosa)    Photo © Rahul Kumar पहचाने कैसे - दूर से देखने पर यह रंग में कोबरा से मिलता-जुलता है लेकिन इसे गेहुअन यानी कोबरा से इसके दुबले गर्दन और लंबी पूंछ और पीठ-पूँछ पर बने आकृतियों को देख कर अलग किया जा सकता हैं भारतीय रैट स्नेक "धामन" एक विषहीन साँप हैं जो लगभग पूरे भारत में पाया जाता है ,यह घरों के आसपास झाड़ी-झुरमुटों या खेतों में पक्षियों और चूहें का शिकार करते आसानी से देखा जाने वाला साँप है, धामन चूहों का शिकार कर उस पारितंत्र में चूहों,पक्षियों की संख्या को नियंत्रित करता है जिससे हमारे फसल सुरक्षित रहते हैं और साथ ही साथ साँप हमे चूहों के द्वारा पैदा करने वाले रोगों से भीे सुरक्षा प्रदान करता

मिट्टी वाला साँप

Image
भारतीय बोआ (मिट्टी वाला साँप) सामान्य  नाम - साधारण बालू वाला साँप,सैंड बोआ अंग्रेजी नाम - Common Sand Boa स्थानीय नाम - मिट्टी वाला साँप,बहिरा साँप वैज्ञानिक नाम - इरीक्स कोनिकस आवास - दियारा क्षेत्रों में,बालू मिट्टी वाले क्षेत्रों में प्रकार - विषहीन,हानिरहित व्यवहार - रात्रिचर,शर्मिला मुख्य भोजन - मेंढक,चूहे,पक्षियाँ आदि वितरण - सम्पूर्ण भारत संरक्षण की स्थिति - खतरे के नज़दीक संकट - सड़क दुर्घटना,तस्करी, गलत पहचान के चलते मार देना आदि । Common Sand Boa (Eryx conicus)  Photo © Rahul Kumar/BIPSA-BIHAR भारतीय बोआ एक विषहीन साँप हैं जो पूरे बिहार में पाया जाता है इसके दाँत तेज़ और पीछे की ओर मुड़े होते हैं जो काटने पर बहुत दर्द दे सकता हैं,वैसे तो यह शर्मिला होता है,इसका स्केल्स खुरदरे होते हैं,पूँछ की तरफ़ खुरदरापन अधिक होता हैं ,बालू मिट्टी वाले क्षेत्रों में आसानी से देखने को मिल जाता है जैसे दियारा में यह चूहों,पक्षियों यहाँ तक कि अन्य साँपो का भी शिकार कर लेता हैं सैंड बोआ खतरे के नज़दीक है इस साँप की तस्करी की जाती हैं,सबसे बड़ा खतरा है की लोग बेजान समझकर सड़क पार