Posts

Showing posts from 2025

साँपो के प्रति भ्रांति और तथ्य

Image
  भ्रांति और उसके तथ्य साँपो से जुड़ी भ्रांति और उनके पीछे छुपे तथ्य भ्रांति : साँप दूध पीते हैं! तथ्य  : साँप एक मांसाहारी प्राणी है, जो दूध पचा नही सकते हैं। ऐसा करना उसके लिए घातक हो सकता है। भ्रांति : दो मुहाँ साँप (रेड सैंड बोआ) के दोनो तरफ सर होतें हैं!  तथ्य :  किसी भी जीव में सर एक ही होता है, जिस ओर से प्रचलन होता है। बोआ साँप का सर और पूँछ एक जैसे दिखते हैं। भ्रांति : साँप बिन की धुन पर नाचते हैं! तथ्य : साँपो में श्रवण शक्ति कमजोर होती है, इन्हें सिर्फ कंपन महसूस होती है, बिन की हरकत पर सर्प अपने प्रतिरक्षा में सिर्फ प्रतिक्रिया देते हैं जिसे लोग नृत्य समझ बैठते हैं।  भ्रांति : धामन साँप कोबरा के साथ जोड़ी बनाते हैं! तथ्य : धामन साँप और कोबरा (गेहूंअन साँप) दो अलग अलग प्रजाति है । कोबरा धामन को भी खा लेते हैं, इसलिए दोनो एक साथ नही रह सकते हैं, न प्रजनन कर सकते हैं। धामन नर आपस मे मादा के लिए लड़ाई करते हैं जिसे लोग अक्सर धामन का जोड़ा या धामन और कोबरा (नाग) के बीच जोड़ी बनाते समझने की गलती कर देते हैं। भ्रांति : धामन के पूँछ में विष होता है! तथ्य : धामन ए...

जागरूकता ही सर्पदंश से बचने का उपाय है।

Image
  सर्पदंश से बचाब के उपाय विश्वभर में करीब 4,000 प्रजातियों के साँप कुछ क्षेत्रों को छोड़कर विश्वव्यापी हैं जबकि भारतवर्ष में 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। विश्व भर में सर्पदंश से करीब डेढ़ लाख लोग जान गंवाते हैं। भारत में सर्पदंश से मौतें की आंकड़ा और भयावह है, जो कि पिछले वर्ष 64,000 तक पहुँच गई है। जागरूकता अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार उष्णकटिबंधीय देशों में उपेक्षित घटना हो गया है। अगर सावधानी बरती जाए तो इस से बचा जा सकता है। पूरे विश्वभर में करीब 4,000 प्रजातियों के साँप ठंडे ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर विश्वव्यापी हैं जबकि भारतवर्ष में 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। विश्व भर में सर्पदंश से करीब डेढ़ लाख लोग जान गंवाते हैं जबकि भारत में सर्पदंश से मौतें की आंकड़ा और भयावह है जो कि पिछले वर्ष 64,000 तक पहुँच गई है। भारत में प्रत्येकवर्ष लाखों लोग सर्पदंश के शिकार होते हैं जिसमे औसतन 50,000 से अधिक लोग अपनी जान गलत इलाज और समय की बर्बादी करने के चलते गवां रहे हैं।  इतनी ज्यादा मौतें भारत का बिग फोर साँप जिसमे भारतीय नाग (इंडियन कोबरा), करैत (इंडियन क्रेट), र...

करैत साँप : साइलेंट किलर

Image
 करैत साँप अंग्रेजी नाम : Common Krait स्थानीय नाम : करैत प्रकार : अत्यंत विषैला व्यवहार : शांत, रात्रिचर, स्वजातभक्षी आवास : खपरैल घरों में,बिल,पुराने मकानों में,बगीचों में,जंगलो में आदि  प्रिय भोजन : छिपकली,चूहे आदि वितरण : भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका  दुश्मन : शिकारी जीव और इंसान करैत साँप Common Krait, Nalanda, Bihar करैत साँप : इसके लिए कहा जाता है कि "इस साँप का काटा सुबह की रोशनी नही देखता " क्योंकि करैत साँप एक रात्रिचर साँप है जो अंधेरा ढलने पर शिकार के खोज में निकलता हैं , गाँव कस्बे के लोगों को जमीन पर सोना अच्छा लगता हैं जिससे वो इस साँप के शिकार हो जातें हैं इसके काटने पर दर्द भी महसूस नही होता है जैसा कि गेहुअन (कोबरा) के डसने पर होता हैं और धीरे-धीरे शिकार या पीड़ित व्यक्ति के शरीर के मांसपेशिया, न्यूरोटॉक्सिक बिष के प्रभाव से काम करना बंद करने लगता हैं और वह लकवाग्रस्त हो जाता हैं, फलस्वरूप  मांसपेशियां भी काम करना बंद कर देती हैं और पीड़ित व्यक्ति को साँस लेने में और निगलने में दिक्कत महसूस होने लगती हैं और इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है। पहचाने कैसे : ...