Posts

साँपो के प्रति भ्रांति और तथ्य

Image
  भ्रांति और उसके तथ्य साँपो से जुड़ी भ्रांति और उनके पीछे छुपे तथ्य भ्रांति : साँप दूध पीते हैं! तथ्य  : साँप एक मांसाहारी प्राणी है, जो दूध पचा नही सकते हैं। ऐसा करना उसके लिए घातक हो सकता है। भ्रांति : दो मुहाँ साँप (रेड सैंड बोआ) के दोनो तरफ सर होतें हैं!  तथ्य :  किसी भी जीव में सर एक ही होता है, जिस ओर से प्रचलन होता है। बोआ साँप का सर और पूँछ एक जैसे दिखते हैं। भ्रांति : साँप बिन की धुन पर नाचते हैं! तथ्य : साँपो में श्रवण शक्ति कमजोर होती है, इन्हें सिर्फ कंपन महसूस होती है, बिन की हरकत पर सर्प अपने प्रतिरक्षा में सिर्फ प्रतिक्रिया देते हैं जिसे लोग नृत्य समझ बैठते हैं।  भ्रांति : धामन साँप कोबरा के साथ जोड़ी बनाते हैं! तथ्य : धामन साँप और कोबरा (गेहूंअन साँप) दो अलग अलग प्रजाति है । कोबरा धामन को भी खा लेते हैं, इसलिए दोनो एक साथ नही रह सकते हैं, न प्रजनन कर सकते हैं। धामन नर आपस मे मादा के लिए लड़ाई करते हैं जिसे लोग अक्सर धामन का जोड़ा या धामन और कोबरा (नाग) के बीच जोड़ी बनाते समझने की गलती कर देते हैं। भ्रांति : धामन के पूँछ में विष होता है! तथ्य : धामन ए...

जागरूकता ही सर्पदंश से बचने का उपाय है।

Image
  सर्पदंश से बचाब के उपाय विश्वभर में करीब 4,000 प्रजातियों के साँप कुछ क्षेत्रों को छोड़कर विश्वव्यापी हैं जबकि भारतवर्ष में 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। विश्व भर में सर्पदंश से करीब डेढ़ लाख लोग जान गंवाते हैं। भारत में सर्पदंश से मौतें की आंकड़ा और भयावह है, जो कि पिछले वर्ष 64,000 तक पहुँच गई है। जागरूकता अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार उष्णकटिबंधीय देशों में उपेक्षित घटना हो गया है। अगर सावधानी बरती जाए तो इस से बचा जा सकता है। पूरे विश्वभर में करीब 4,000 प्रजातियों के साँप ठंडे ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर विश्वव्यापी हैं जबकि भारतवर्ष में 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। विश्व भर में सर्पदंश से करीब डेढ़ लाख लोग जान गंवाते हैं जबकि भारत में सर्पदंश से मौतें की आंकड़ा और भयावह है जो कि पिछले वर्ष 64,000 तक पहुँच गई है। भारत में प्रत्येकवर्ष लाखों लोग सर्पदंश के शिकार होते हैं जिसमे औसतन 50,000 से अधिक लोग अपनी जान गलत इलाज और समय की बर्बादी करने के चलते गवां रहे हैं।  इतनी ज्यादा मौतें भारत का बिग फोर साँप जिसमे भारतीय नाग (इंडियन कोबरा), करैत (इंडियन क्रेट), र...

करैत साँप : साइलेंट किलर

Image
 करैत साँप अंग्रेजी नाम : Common Krait स्थानीय नाम : करैत प्रकार : अत्यंत विषैला व्यवहार : शांत, रात्रिचर, स्वजातभक्षी आवास : खपरैल घरों में,बिल,पुराने मकानों में,बगीचों में,जंगलो में आदि  प्रिय भोजन : छिपकली,चूहे आदि वितरण : भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका  दुश्मन : शिकारी जीव और इंसान करैत साँप Common Krait, Nalanda, Bihar करैत साँप : इसके लिए कहा जाता है कि "इस साँप का काटा सुबह की रोशनी नही देखता " क्योंकि करैत साँप एक रात्रिचर साँप है जो अंधेरा ढलने पर शिकार के खोज में निकलता हैं , गाँव कस्बे के लोगों को जमीन पर सोना अच्छा लगता हैं जिससे वो इस साँप के शिकार हो जातें हैं इसके काटने पर दर्द भी महसूस नही होता है जैसा कि गेहुअन (कोबरा) के डसने पर होता हैं और धीरे-धीरे शिकार या पीड़ित व्यक्ति के शरीर के मांसपेशिया, न्यूरोटॉक्सिक बिष के प्रभाव से काम करना बंद करने लगता हैं और वह लकवाग्रस्त हो जाता हैं, फलस्वरूप  मांसपेशियां भी काम करना बंद कर देती हैं और पीड़ित व्यक्ति को साँस लेने में और निगलने में दिक्कत महसूस होने लगती हैं और इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है। पहचाने कैसे : ...

India's Bigfour Snakes इंडिया का बिग फोर साँप

Image
बिग फोर स्नेक Big Four Snake   प्रकार  : अत्यंत विषैला सर्प  1. इंडियन या कॉमन कोबरा       स्थानीय नाम : गेहुअन साँप    अंग्रेजी नाम : Spectacle Cobra,Common Cobra कॉमन कोबरा Common Cobra 2. इंडियन या कॉमन करैत स्थानीय नाम  : करैत अंग्रेजी नाम   :  Indian Karait करैत साँप  Common Karait 3. रसेल्स वाईपर स्थानीय नाम : Dhobiya अंग्रेजी नाम  : Russell's Viper Russell's Viper 4. सॉ स्केल्ड वाईपर अंग्रेजी नाम : Saw Scaled Viper Saw Scaled Viper सर्पदंश के लिए ये चार साँप बदनाम हैं इसीलिए इन चार साँपो को भारत का बिग फोर स्नेक्स (BIG4) के नाम से जाना जाता हैं अगर रात में टोर्च,सोने के लिए ऊंची बिस्तर का इस्तेमाल किया जाय और पुराने खंडहर मकानों,जंगल-झाड़ियों वाले जगहों ध्यान से चला जाय इन साँपो से बचा जा सकता हैं, साँपो को विष उसे लंबे समय के जैविक -विकाश में काफी अनुकूलन के परिणामस्वरूप मिला है जिस से साँप को शिकार करने में मदद मिलती हैं ! इन्हें मारना हमारी बेबकूफी है अगली बार आप...

Indian Wolf Snake

Image
भेड़ियाँ साँप सामान्य नाम : भारतीय वुल्फ स्नेक अंग्रेजी नाम : Indian Wolf Snake बैज्ञानिक नाम  - Lycodon aulicus हिंदी नाम - साखड़ साँप प्रकार : विषहीन और हानिरहित साँप व्यबहार : डरफोक,शांत, रात्रिचर आवास : पुराने घरो में ,झाड़ियो में , मुख्य भोजन : छिपकली(घरेलू छिपकली,लोहटन आदि) वितरण :  भारत,पाकिस्तान, नेपाल,श्रीलंका,बांग्लादेश आदि दुश्मन : मानव इससे मिलता-जुलता साँप - भारतीय करैत साँप (Common Karait) Common Wolf Snake  Indian Wolf Snake सांखड़ साँप एक विषहीन और हानिरहित साँप हैं जिसे घरों के आसपास छिपकलियों की तलाश में दिवालो पर रेंगते देखा जा सकता है, यह दूर से देखने मे करैत जैसा दिखाई पड़ता हैं , बिना पहचान किए लोग इस बेकसूर साँप को  मार देते हैं ,रंग-रूप में यह करैत से भिन्न होता हैं ,पीठ का रंग भूरा होता है जिसपर पिला-उजला धारियाँ होती है जबकि करैत का पीठ का रंग काला होता है जिसपर दूधिया सफेद धारियाँ होती है इसका प्रमुख भोजन लोहटन, छिपकली है अब भी कई लोग जानकारी के आभाव में इसे विषैला साँप समझते हैं लेकिम ऐसा नहीं है वुल्फ स्नेक बिषहिंन सांप ...

Common Karait

Image
करैत सामान्य नाम : करैत साँप Common Karait स्थानीय नाम : करैत प्रकार : अत्यंत विषैला व्यवहार : शांत,रात्रिचर,स्वजातभक्षी आवास : खपरैल घरों,बिलों में,पुराने मकानों बगीचों में,जंगलो में आदि प्रिय भोजन : साँप,छिपकली,चूहे आदि वितरण : भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका दुश्मन : मानब करैत साँप : करैत साँप के  लिए कहा जाता है कि "इस साँप का काटा सुबह की रोशनी नही देखता " क्योंकि करैत साँप एक रात्रिचर साँप है जो अंधेरा ढलने पर शिकार के खोज में निकलता हैं , गर्मियों में गाँव कस्बे के लोगों गर्मियों में जमीन पर सोते हैं जिससे करैत सर्पदंश के शिकार हो जातें हैं इसके काटने पर दर्द भी महसूस नही होता है जैसा कि गेहुअन के डसने पर होता हैं और धीरे-धीरे शिकार या पीड़ित व्यक्ति के शरीर के मांसपेशिया, न्यूरोटॉक्सिक बिष के प्रभाव से काम करना बंद करने लगता हैं और वह लकवाग्रस्त हो जाता हैं  फलस्वरूप फेफड़े भी काम करना बंद कर देती हैं और पीड़ित व्यक्ति को साँस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती हैं और दम घुटने से मौत हो जाती हैं. ✡ पहचाने कैसे : करैत साँप के शरीर सिलिन्डरनुमा या बेलनाकार होता है ज...

धामन साँप (घोड़ा पछाड़)

Image
धामन साँप  Rat Snake सामान्य नाम - भारतीय रैट स्नेक अंग्रेजी नाम - Indian Rat Snake स्थानीय नाम - घामन साँप, घोड़ा पछाड़ वैज्ञानिक नाम - टयास म्यूकोसस आवास - खेतों में,बागानों में,जंगलो आदि में । प्रकार - विषहीन ,हानिरहति व्यवहार - शांत और डरफोक मुख्य भोजन - चूहें,पक्षी,दादुर,मेंढक आदि वितरण - सम्पूर्ण भारत दुश्मन  - किंग कोबरा,मनुष्य, जंगली बिल्ली आदि धामन साँप Indian Rat Snake (Pryas mucosa)    Photo © Rahul Kumar मिलिए किसान मित्र धामन साँप से 🐍🐍 धामन साँप, घोड़ापछाड़  या इंडियन रैट स्नेक (टयास म्यूकोसस) : एक सामान्य विषहीन और डरपोक साँप है जिसकी लम्बाई तीन मीटर तक हो सकती हैं। यह साँपो के सबसे बड़े परिवार कोलुब्रीडी से ताल्लुक रखते हैं। इस प्रजाति का भौगोलिक वितरण विस्तृत क्षेत्रों में दक्षिण एशिया से लेकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक है। यह लगभग पूरे भारतवर्ष में पाए जाते हैं।  व्यवहार और प्रवृत्ति : शांत स्वभाव का इस साँप के आहार में मेंढक, दादुर, चूहा, चिड़िया से लेकर साँप तक शामिल है परंतु पसंदीदा भोजन चूहा ही है जो इसे रिहायशी इलाको...